ब्यूरोचीफ:- विनीत अवस्थी उत्तर प्रदेश न्यूज21
कन्नौज दिनांक 02 जून 20
मास्क का प्रयोग ना मिलने पर भरना पड़ेगा जुर्माना। जनपद के कंटेन्मेंट जोन में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में घर घर जाकर सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित कराई जाए। उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से पुरानी गल्ला मंडी छिबरामऊ का औचक निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिए । उन्होंने बताया कि आज जनपद में 12 अन्य कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित केस संज्ञान में आए हैं जिनमें से एक कन्नौज के हाजी गंज क्षेत्र एवं अन्य 11 केस तहसील छिबरामऊ के अंतर्गत एक निगोह खास एवं अन्य 10 केस पुरानी गल्ला मंडी छिबरामऊ के हैं । उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पुरानी गल्ला मंडी छिबरामऊ के 500 मीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन एवं 250 मीटर का बफर जोन बनाए जाने के उपरांत किसी भी व्यक्ति को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्ति जैसे स्वास्थ्य स्वच्छता मेडिकल टीम एवं खाद्यान्न सेवा से संबंधित अनुमन्य व्यक्ति ही कंटेनमेंट जोन के अंदर आ सकेंगे।
जिलाधिकारी ने एक ही घर के कई व्यक्तियों के एक साथ कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य सेवाओं की सहायता से घर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित करते हुए जांच में किसी भी प्रकार का संक्रमण मिलता है तो संबंधित व्यक्ति व परिवार के सदस्यों की जांच सुनिश्चित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी ब्रह्मा एवं कोतवाली प्रभारी छिबरामऊ को शत प्रतिशत कांटेक्ट रेसिंग के संबंध में जांच करते हुए संबंधित सभी व्यक्तियों की जांच कराए जाने एवं पूर्ण सतर्कता के साथ कर किए जाने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कंटेनमेंट जोन से प्रथक अन्य व्यक्ति जो भी आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकल रहे हो उनको शतप्रतिशत रूप से मास्क का प्रयोग सुनिश्चित किए जाने एवं एवं उसके पश्चात भी यदि किसी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति पर निर्धारित जुर्माना भी लिए जाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मार्केट में एक तरफ खुल रही दुकानों पर भी सभी व्यापारियों द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से प्रयोग के जाने के निर्देश दिए।मौके पर उप जिलाधिकारी छिबरामऊ प्रभारी कोतवाली छिबरामऊ व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
............. जिला सूचना कार्यालय कन्नौज द्वारा प्रसारित.............
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know