उत्तर प्रदेश न्यूज21
खुशखबरी: चार और ने जीती कोरोना से जंग
कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजों में उम्मेदपुर की मां बेटी भी शामिल
दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कानपुर देहात के नौ, इटावा फर्रुखाबाद के पांच-पांच मरीजों की भी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर हो चुकी छुट्टी
औरैया से ब्यूरो रिपोर्ट। जनपद वासियों के लिए मंगलवार को राहत भरी खबर आई। दिबियापुर स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल से कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए जिले के चार और मरीजों को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 24 रह गई है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को चार और संक्रमितों की दूसरी सैंपल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जाने की जानकारी दी। दिबियापुर सीएचसी के प्रभारी डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि दिबियापुर अस्पताल में कुल 22 संक्रमितों का इलाज चल रहा है यह सभी औरैया जनपद के ही हैं।
मंगलवार को जिन चार लोगों को जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी दी गई उनमें उम्मेदपुर की मां बेटी के अलावा चिचोली अस्पताल का वासर मैन तथा सलेमपुर का एक मरीज शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक कोविड-19 दिबियापुर हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाए गए उपचार के लिए लाए गए कानपुर देहात के सभी 9 तथा इटावा और फर्रुखाबाद के सभी पांच-पांच मरीजों को भी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर पूर्व में डिस्चार्ज किया जा चुका है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know