उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:-हरचंदपुर में 1 और कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला जारी, एक कोरोना पॉजिटिव के मिलने पर गांव में मचा हड़कंप
औरैया . औरैया जिले के एरवाकटरा के ग्राम हरचंदापुर में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है।शुक्रवार को फिर एक युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया।संक्रमित युवक दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से औरैया आया था और उसका नमूना लेने के बाद उसे होम क्वारन्टीन किया गया था।आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को ईलाज़ के लिए आइसुलेट कर दिया गया और उसके घर के सभी सदस्यों थर्मल स्क्रीनिंग की गई एरवा कटरा के अधीक्षक डॉ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में डॉ एस पी सिंह टीम के साथ हरचंदपुर गांव में पहुंचे और शव के संपर्क में आए लोगों को कर रहे पड़ताल स्वास्थ्य टीम कर रही ग्रामीणों की जांच
दरअसल जिले में लगातार प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। जब सीएससी अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची तो गांव के लोग इकट्ठा होकर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कोविड-19 जांच के लिए इकट्ठा हो गए
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know