Top News

गाँव के दबंग ने आम रास्ते मे खड़ी करदी दीवार कैसे हो विकास कार्य!

           राज त्रिपाठी उत्तर प्रदेश न्यु ज21
जनपद कानपुर देहात :-तहसील रसूलाबाद विकास खण्ड रसूलाबाद के कपराहट ग्राम पंचायत का मौजा भौथरी में लाला राम व उनके दो पुत्र जितेंद्र व लालू की दबंगई इस कदर हावी की आम रास्ते मे दीवार बनाके खड़ी करदी जिससे गाँव के ही लोगों को निकलने में असुविधा हो रही है जिसमे कई बार तहसील में शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद भी तहसील अधिकारी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे ग्राम प्रधान चित्रा श्रीवास्तव के पति विनोद श्री वास्तव ने भी कई बार कहा कि दीवाल हटा लो लेकिन तीन फीट ऊंची दीवाल नहीं हट रही जिससे वहां पर आम रास्ते मे काम हो सके जब वहां कुछ गांव के लोग व अन्य लोग कुछ कहते हैं तो फर्जी मुकदमा में फ़साने की धमकी देता है इस प्रकार पूरा गाँव ही परेशान है यहां तक जब विद्यालय खुलेगा तो बच्चे भी उसी रास्ते से पढ़ने जाते हैं जब रास्ता ही नहीं होगा तो पढ़ने कैसे जाएंगे ऐसे दबंग से पूरा गांव परेशान नजर आ रहा अब देखने वाली बात होगी कि तहसील रसूलाबाद की न्याय प्रिय उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा किस प्रकार ऐसे दबंग के खिलाफ आम रास्ते मे बनी दीवाल को मौके पर जा कर किस प्रकार लोगों को न्याय दिलाती है समस्त ग्राम वासी न्याय की आसलगाये बैठे है

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने