Top News

कटने के लिए बंधे गौवंश बरामद, दस गिरफ्तार

कटने के लिए बंधे गौवंश बरामद, दस गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश न्यूज21 फफूंद/औरैया। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौकशी कर रहे दो महिलाओं सहित दस लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से छुरी, कुल्हाड़ी, चापड़ बरामद किया है।

फफूंद अछल्दा मार्ग पर स्थित गांव हसनपुर में गौकशी की सूचना पर शुक्रवार को फफूंद पुलिस ने जाकिर पुत्र साबिर के घर के अंदर हाथ पैर बंधे डाले गए दो गौवंशो सहित मौके से गुलफाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी सिकन्दरा कानपुर देहात, राजा पुत्र नाशिर, हामिद पुत्र मन्नू , शकील पुत्र हामिद, अकील पुत्र शकील, इरशाद पुत्र उस्मान, सोनू पुत्र सराफत, अकील पुत्र आमीन, रजिया पत्नी जाकिर, अनीसा बेगम पत्नी साबिर निवासीगण ग्राम हसनपुर को गिरफ्तार किया है।

इस बीच जाकिर पुत्र साबिर निवासी गांव हसनपुर थाना फफूंद भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया घटना स्थल से पांच छुरी,दो गौवंश जिनके कटने के लिए हाथ पैर बंधे हुए थे,कुल्हाड़ी,चापड़ आदि सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने