Top News

नालों की सफाई के लिये तीस कर्मी अतिरिक्त दैनिक रखे गये -- ईओ दिबियापुर!

      समाचार संपादक अमित चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश                                     न्यू ज21
ककराही बाजार क्षेत्र में तथा आधे भगवती गंज क्षेत्र के नालों की सफाई करेगें।

दिबियापुर :- क्षेत्र के  अर्न्तगत मौजूद सभी नालों की सफाई  न होने से इन दिनों इनमें गंदगी का अंबार है।इस वर्ष मानसून से पहले नाला सफाई अभियान शुरु न होने की दशा में बरसात में नगर में जल भराव  की समस्या होना तय है। गंदे पानी की निकासी के लिये नगर के सभी पन्द्रह वार्डों में प्रत्येक साल प्रमुख नालों की सफाई के लिये  अतिरिक्त सफाई कर्मियों से ठेके पर नालों की सफाई होती रही है लेकिन इस बार अभी तक सफाई अभियान की शुरूआत नही हो सकी है।उधर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बनाये गये क्वांरटीन  सेंटर में छ्ह सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाये जाने से नहर पार इलाके की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गयी है।इस सम्बध में सफाई नायक सोनू ने बताया कि नहर पार के तीन वार्डों में तैनात 10  कमिर्यों में से 6 सफाई कर्मियों की प्रतिदिन शिफ्ट वार ड्यूटी लगाये जाने से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बनाने में दिक्कत आ रही है। पूर्व अध्यक्षपति सुखलाल गुप्ता ने बताया कि अभी तक नालों की सफाई शुरु न होने से बारिश में निचले स्थान पर जल भराव की समस्या सामने आयेगी।वहीं अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने बताया कि नगर पंचायत में 35 सफाई कर्मी संविदा पर तथा 38 ठेका पर हैं जिनमें से दर्जन भर से ज्यादा कार्यालय तथा अन्य जरूरी काम पर है ।नालों की सफाई के लिये दस जून बुधवार से तीस कर्मी अतिरिक्त दैनिक रखे गये हैं जिसमें आधे ककराही बाजार क्षेत्र में तथा आधे भगवती गंज क्षेत्र के नालों की सफाई करेगें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने