उत्तर प्रदेश न्यूज21 अमित चतुर्वेदी
दिबियापुर ।थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत की की करीब आधा दर्जन लोगों ने उसके घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की जब बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी व मेरे कपड़े फाड़ दिए ।
उसने तहरीर मे बताया कि गत 28 मई की शाम करीब 7 बजे वह अपने एक घर के अंदर थी। उसी समय मोहाल के ही दो लोग के अलावा चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आये , और गाली गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया। उसी समय उन लोगों ने उसे एवं उसके पुत्र तथा पति के साथ मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब वह उन्हें बचाने गई तो उन लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट व पहने हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know