उत्तर प्रदेश न्यूज21
इटावा के निकट इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे से खड्ड में गिरी रोडवेज बस को निकालने की कवायद में जुटी क्रेनें
8 यात्रियों समेत कुल 9 लोग जख्मी, चालक की हालत गंभीर
इटावा ब्यूरो रिपोर्ट:-/ जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के कानपुर से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के किनारे खड्डे में जा गिरी। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार बस करीब रात्रि 1:30 बजे कानपुर से रवाना हुई थी हादसे के समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से चालक को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बस में चालक परिचालक को मिलाकर कुल 10 लोग सफर कर रहे थे। बस के चालक को सीरियस इंजरी के चलते सैफई रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know