ब्यूरो चीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
न्यामतपुर कालपी :-मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अभेदेपुर का है जहां पर अज्ञात कारणों के चलते युवक का शव खेतों में फांसी पर लटकता हुआ मिला । मंगल सिंह पुत्र चैनशुख सुबह खेतों पर गया था तभी कुछ देर बाद लोगों ने सूचना दी कि मंगल ने फांसी लगा ली । परिजनों के मुताबिक इसको आत्महत्या नहीं हत्या बताया जा रहा है मृतक के बड़े भाई का कहना है कि गांव में हमारी आपसी दुश्मनी चल रही है जिसके चलते हमारे भाई को किसी ने हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। परिजनों का कहना है कि 17 दिन पहले आपसी विवाद हुआ था जिसकी तहरीर उन्होंने थाने में दी थी।
मौके पर पहुंचे सिरसा कलार थाना इंचार्ज सौरभ सिंह एवं नियामतपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know