उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तैयापुर में देर शाम एक महिला ने घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को पति ने दी,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाने में मौजूद मृतका के पति आदेश कुमार ने बताया पत्नी सुपर्णा उम्र 27 वर्ष ने बीती देर शाम करीब 7:30 बजे घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी । पति ने बताया कि वह घटना से घबरा गया लेकिन फिर भी उसने पुलिस को व ससुराली जनों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि सुपर्णा के साथ उसकी शादी 26 फरवरी 2015 को हुई थी, उसकी ससुराल लखनऊ महानगर में है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know