राहुल अगिनहोत्री/उत्तर प्रदेश न्यूज़21/इटावा
आप सभी को बताते चल रहे है आज यूपी काँप ऐप के प्रचारक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राहुल अग्निहोत्री एवं अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बड़े हर्ष के साथ आपको बताना है कि संस्था सपोर्ट फाउंडेशन देशभर में काम कर रही है आज हमारी संस्था द्वारा श्री.एस.एन.वैभव पाण्डेय को सम्मानित करने का सौभाग्य मिला यह संस्था के लिए बहुत ही हर्ष की बात है इटावा शहर की धरती में तैनात जनलोकप्रिय सीओ सिटी श्री.एस.एन.वैभव पाण्डेय जी को कोविड-19 वायरस को दूर करने के लिए सफलतापूर्वक कार्य किया है नगर वासियों के लिए प्रवासियों के लिए हर तरह से उनकी मदद की है लोगों को कोरोना वायरस के लिए जागरूक किया है और लोगों को यही बताया है कि आप सब स्वस्थ रहें बेवजह घर से ना निकले अपना अपने परिवार का ध्यान रखें और बाहर जाने से पहले मास्क का प्रयोग जरूर करें तभी हम इस वायरस से लड़ सकते हैं और इस वायरस को लड़ने के लिए बहुत ही धैर्य का सामना करके इस वायरस को हिंदुस्तान से ही नहीं पूरी दुनिया से दूर भगाना है कोरोना के साथ हम हिंदुस्तानियों को जीना नहीं है इसे धैर्य पूर्वक लड़ना है और दूर भगाना है हम हिंदुस्तानियों का यह परम कर्तव्य है कि हम शासन एवं प्रशासन के नियमों का पालन करें तभी हम इससे जीत पाएंगे हिंदुस्तान कभी किसी वायरस से या किसी लड़ाई से हार नहीं मानने वालों में से है इटावा के सीओ सिटी महोदय बहुत ही सहनशील इमानदार तेजतर्रार निष्ठावान कर्मयोगी जितनी भी बढ़ाई करें वह कम है इटावा शहर के लिए बहुत सारे ऐसे काम किए हैं जो वाकई सराहनीय है हमारी संस्था के सभी लोगों ने सम्मानित पत्र देकर उनका सम्मान किया ! मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ लिपिक मंडी समित प्रदीप त्रिपाठी,समाजसेवी आदित्य कुमार मिश्रा,समाजसेवी मुकेश यादव,आदि लोग मौजूद रहे !
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know