उत्तर प्रदेश न्यूज21 खास रिपोर्ट
आर्यन तिवारी दिबियापुर । चीन की सेना की ओर से कायरतापूर्ण तरीके से किए गए हमले से खफा सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक विरोध जताया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह चीन के सामान का पूर्णतया: बहिष्कार करेंगे वही पदाधिकारियों ने शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जलाई । शुक्रवार को सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पदाधिकारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका । उन्होंने कहा कि चीन की सेना ने छल किया है। देश के शहीद हुए जवान की कुर्बानी बेकार नहीं जाने दी जाएगी। वही शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही कहा कि चीन बौखलाया हुआ है, अपनी दोहरी नीति से बाज नहीं आ रहा है। हम भारतीय लोग चीनी उत्पादों का प्रयोग न कर उसको सबक सिखाने का काम करेंगे। पुतला फूंकने वालो में सवर्ण समाज सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष नितिन सिंह , पंकज तिवारी जिलाध्यक्ष सक्षम , विजय चतुर्वेदी ,नगर अध्यक्ष दीपू मिश्रा , अमित तिवारी (रवि), अवनीत तिवारी ,सचिन दुबे चोटी वाला ,हंसराज अगिनहोत्री , कन्हैया पांडेय ,पवन दुबे ,विष्णु शुक्ला ,अशोक राजपूत ,राम जी पोरवाल ,लखन पोरवाल ,श्रवण द्विवेदी ,दीपू शर्मा ,विमल पोरवाल , मनु पांडेय ,त्रिलोकी अवस्थी आदि लोग रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know