ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी /उत्तर प्रदेश न्यूज़21/जालौन
एट। अमीटा से उरई मटर लेकर जा रही पिक अप गिरथान के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे पिकअप में बैठे सभी पांच लोग घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला चिकित्सालय भेजा जिसमें 2 लोग को चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया रास्ते में जाते समय दोनों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोगों का इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के अमीटा निवासी नबी पुत्र अल्लू अपने साथियों प्रेमसिह,मानसिह,घनश्याम ,देवेंद्र के साथ उरई मटर बेचने जा रहे थे अभी वह गिरथान के पास पहुंचे थे कि अचानक सामने से बाइक आ गई उसे बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर ही पलट गई जिससे सभी पांचों लोग उसमें दब गए जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को निकलवा कर मेडिकल कॉलेज उरई भेजा जहां नब्बी पुत्र अल्लू उम्र करीब 55 वर्ष तथा प्रेम सिंह पुत्र बुध सिंह उम्र 32 गंभीर घायल होने के कारण उन्हें झांसी के लिए रेफर कर दिया जिससे रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई तथा 3 साथी मानसिंह घनश्याम तथा देवेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know