उत्तर प्रदेश न्यूज21 की रिपोर्ट में
लखनऊ-/- सरोजनी नगर में तहसील प्रशासन द्वारा जिला अधिकारी के आदेश पर अवैध कब्जे किये गए जमीनों व प्लाट पर घर बना कर रहे भूमाफिया को हटाने का सिलसिला जारी है। कभी सरकारी तालाब छुड़ाया जा रहा है,तो कभी प्लॉटिंग की गई जमीन को छुड़ाया जा रहा है। वही दिनांक 22/06/2020 को सरोज़नी नगर में पी जी आई के पास ग्राम कल्ली पश्चिम के गाटा 1955 ख रकबा 0.048 हेक्टेअर नवीन परती की भूमि पर अजय यादव पुत्र रामकिशन यादव द्वारा मकान बनाकर अवैध क़ब्ज़ा किया गया था,जिसको तहसील दार न्यायिक महोदय के बेदखली आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र सिंह लेखपाल त्रिवेणी प्रसाद और पुलिस बल के साथ हटवा दिया गया है जिसका मार्केट वैल्यू लगभग 16500000 (एक करोड़ पैंसठ लाख) होता है।
तहसील प्रशासन का कहना है,कि अवैध कब्जा किए गए भू माफियाओं से सरकारी जमीन को छुड़ाने का सिलसिला जारी रहेगा,और यह प्रक्रिया प्रत्येक जिले में जारी रहेगी।अधिकारियों ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश केहर जिले के अधिकार इं भूमाफियाओं के कब्जे को हटाने का कार्य करे।साथ ही साथ उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know