उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता दिबियापुर (औरैया)
औरैया । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिनिधित्व से इटावा सांसद प्रो• डॉ0 रामशंकर कठेरिया व जनप्रतनिधी भूपेश अग्रवाल जी के सहयोग से दिबियापुर के vgm महाविद्यालय में गरीबों को सुचारू रूप से राशन वितरित किया गया। और लोगों को समय समय पर उपलब्ध कराया भी जाता रहेगा। इससे पूर्व सैकड़ों जरूरतमंदों को राशन वितरण करके लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में जागरूक भी करते रहे है। वहीं माननीय सांसद जी ने लोगों से अपने अपने घरों में रह कर कोरॉना से बचने के लिए कहा। लोगों ने प्रधानमंत्री तथा योगी की सरकार की महामारी के दौरान कर्त्तव्यपरायणता की एवं सांसद जी के प्रयासों की हार्दिक प्रशंसा की । राशन वितरण में मौके पर भाजपा युवा महामंत्री रवि तिवारी,सौरभ राजपूत (मंडल उपाध्यक्ष),शोभित गुप्ता सभासद,आशीष कुशवाहा आदि भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know