सीने के एक्स-रे से होगी करो ना मरीज की पहचान जानिये खबर में
- देश में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा
- एक्स-रे से होगी कोरोना मरीजों की पहचान
देश में फैली कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए सभी लोग एकजुट हैं. सभी अपनी क्षमता के अनुसार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रहे हैं. इसी कड़ी में लखनऊ के केजीएमयू और अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बदौलत एक प्रोग्राम तैयार किया है. जिससे सिर्फ सीने यानी छाती का एक्स-रे (X-Ray ) देखकर यह पता चल पाएगा कि मरीज कोरोना संक्रमित है या नहीं.
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल केजीएमयू ने प्रदेश के तमाम जिलों से कोविड मरीजों का छाती का एक्स-रे मंगाकर इस पर काम शुरू किया है, जो जल्द ही क्लीनिकल ट्रायल में जाएगा.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know