धर्मेन्द्र यादव उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी( औरैया) : बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य ने क्षेत्र के घसा पुरवा गांव में दिवगंत युवा किसान रविन्द्र यादव के यहां पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवारीजनों को ढ़ांड़स बधाया।
हाल ही में रविन्द्र यादव की ब्रेन हेमरेज से अचानक मौत हो गई थी।विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य रविन्द्र यादव के पिता राजेद्र सिंह भाई श्याम सुन्दर और पत्नी बच्चों से मिले। उन्होंने रविन्द्र की याद करते हुए कहा कि वह बहुत ही मेहनती और ईमानदार लड़का था।जिसकी कमी हम लोगों को हमेशा खलेगी। उन्होंने परिवारीजनों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस मौक़े पर बिधूना विधायक विनय शाक्य के मीडिया प्रभारी नन्दू शर्मा आलोक दुबे चतुर सिंह आश्वनी गुप्ता लारा गुप्ता आशीष गुप्ता धीरु तिवारी विनय तिवारी राहुल शर्मा कुल्लन आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know