Top News

पति ने लगाई फाँसी पत्नी मायके में !

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
आटा जालौन आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संधि में एक 36 बर्षीय शादीशुदा युवक ने दो दिन पहले फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संधि निवासी मंगल सिंह उम्र 36 बर्ष पुत्र लालता ने करीब दो दिन पहले अपने घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव की बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के पिता लालता को दी जो कि मंदिर में रहते थे। पिता ने देखा कि उनका इकलौता बेटा कमरे में फांसी पर लटका है, तो पिता के होश उड़ गए, उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आटा थाना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लटकते हुए शव नीचे उतारकर पंचायतनामा भरकर पोरस्मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पर परिजनों के मुताबिक पत्नी डकोर कोतवाली के बरशार गांव में पिछले तीन सप्ताह से रह रही थी। उसके घर वापस न आने से मंगल सिंह फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं, एक छै बर्षीय बेटी नन्दनी और दूसरी बेटी 5 बर्षीय है जिनका रो रो कर बुरा हाल है बार बार पापा पापा कहकर बुला रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने