Top News

प्रधान पर आरोप कमीशन खोरी से बने शौचालयों की हो निष्पक्ष जांच!

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज21
कुठौंद जालौन :-जनपद में कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के मामले सामने आते जा रहे हैं ऐसा लग रहा है कि इन पर अंकुश लगाना बड़ा ही मुश्किल कार्य है
 मामला ग्राम बाबली से आया। जिसमें पीड़ित खंड विकास अधिकारी के नाम शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। जिसमे शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत बाबली में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2015 से लेकर अभी तक (लगभग 1200) जितने भी शौचालयों के सरकारी निर्माण कराए गए हैं उसमें लगभग 90% सौचालय बिना सौकते दार गड्ढे के ही बनाए गए हैं और जिस का सत्यापन ग्राम प्रधान ने कमीशन लेकर कर दिया इसी प्रकार आंगनवाड़ी के बने हुए डीलक्स शौचालय सरकारी नियमानुसार नहीं बनाया गया। जहां एक तरफ ग्राम प्रधान के द्वारा शौचालय निर्माण में जमकर कमीशन बटोरा जा रहा है तो वहीं आंगनवाड़ी द्वारा बने डीलक्स शौचालय में सरकारी रुपयों का भ्रष्टाचार खुलकर किया जा रहा है। अतः इस शिकायत ही पत्र के माध्यम से आपसे निवेदन है कि इस मामले को गंभीरता से लेकर उक्त मामले में निष्पक्ष जांच कराएं और दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने