Top News

कल से यह लोग ट्रेन में नहीं कर सकते सफर बुकिंग से पहले जान लें यह बात नहीं तो बेकार हो जाएगा टिकट

कल से यह लोग ट्रेन में नहीं कर सकते सफर बुकिंग से पहले जान लें यह बात नहीं तो बेकार हो जाएगा टिकट

उत्तरप्रदेश न्यूज़21:अगर आप कोरोना वायरस से लगे लॉकडाउन के कारण अपने घरों से कहीं दूर फंसे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल सरकार ने 12 मई से देश में 15 अलग-अलग जगहों से ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है. इसके लिए आज 11 मई से शाम 4 बजे से टिकेट की बुकिंग शुरू होगी.

टिकेट की बुकिंग केवल IRCTC प्लेटफार्म से होगी. केवल कांफोर्म टिकेट पर ही रेलवे प्लेटफार्म पर एंट्री मिलेगी. टिकेट कांफोर्म होने के बाद भी यात्रियों को कई नियमों का पालन करना होगा. ट्रेन में सफ़र से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जायेगी. ऐसे में जरुरी है कि कुछ बातें जान लें कि स्क्रीनिंग में कुछ गड़बड़ होने पर कौनसे लोगों को सफ़र नही कर दिया जायेगा.

इन लोगों को ट्रेन से सफ़र में नही मिलेगी अनुमति:

आपको बता दें कि अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो भूलकर भी टिकेट बुक न करें क्योंकि आपको सफ़र नही करने दिया जायेगा. बिना थर्मल स्क्रीनिंग के लोगों को ट्रेन में नही जाने दिया जायेगा. जिन लोगों को फ्लू होगा उन्हें भी स्टेशन और ट्रेन में प्रवेश नही मिलेगा. ट्रेन में खाने-पीने की चीजें भी नही मिलेंगी. इसलिए अगर आपको सर्दी-जुकाम या फ्लू की शिकायत है तो टिकेट बुक करने से बचे वरना आपके टिकेट बेकार हो जायेंगे.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने