उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। थाना एरवाकटरा मोहल्ला लज्जा नगर निवासी लाखन सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री ज्योति की शादी जनपद कानपुर नगर मोहल्ला आदर्श विहार कॉलोनी देलही पुलिया के पास रामादेवी चौराहा में तय की थी। शादी तय होने के बाद वह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर करन सिंह कुशवाह पुत्र हर दयाल सिंह , शिव प्रताप सिंह पुत्र करन सिंह व सुमन सिंह कुशवाह पुत्री करन सिंह निवासीगण उपरोक्त व जग जीवन सिंह निवासी कानपुर नगर ने उसकी पुत्री के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know