Top News

रसोई में गैस चूल्हा से खाना बनाते समय महिला आई आग की चपेट में, महिला की हालत नाजुक कानपुर के लिये रेफर!

 उत्तर प्रदेश न्यूज21 आर्यन तिवारी
सहायल थाना क्षेत्र ग्राम लहरापुर में खाना बनाते समय युवती गंभीर रूप से झुलसी, वही स्वजन महिला की नाजुक हालत देखते हुये तत्काल इलाज के लिये कानपुर ले गए। वही स्वजनों ने बताया कि आज दिन सोमवार करीब 11 बजे स्वाती पत्नी उमेश उम्र 25 वर्ष अपने घर मे गैस चूल्हा से खाना बना रही थी । तभी उनका साड़ी का पल्लू आग में छू गया। जिससे महिला के पूरी साड़ी में आग लग गयी। जिससे महिला 80 % झुलश गयी है। वही आग की लपटों से पूरे घर मे आग लग गयी। जिससे घर मे रखा गल्ला , बर्तन, कपड़े, जल गए। वही घर मे आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुच गए। ग्रामीणों ने पानी व धूल डालकर आग पर काबू पा लिया। जब तक घर मे काफी नुकसान हो चुका था। वही स्वजन गम्भीर रूप से झुलसी महिला स्वाति कुशवाहा को कानपुर ले गए। स्वाती की सादी तीन वर्ष पहले उमेश कुशवाहा निवासी लहरापुर के साथ हुई थी। वही स्वाती का एक पुत्र भी है। जिसकी उम्र 1 वर्ष है। वही ग्रामीणों की सूचना पर सहायल थाना के उपनिरीक्षक उदय प्रकाश मौके पर पहुच गए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने