Top News

*ब्लॉक हिलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बाहर से आये प्रवासियों का किया जा रहा चेकअप*

 संवाददाता रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़21
मौरवां उन्नाव- कोरोना वायरस महामारी कोविड-19  पूरे भारत में प्रभावशाली हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आदेशानुसार जिले ब्लॉक क्षेत्रों में बाहर से आए हुए प्रवासियों को रोकने की उचित व्यवस्था एसडीएम व सीओ के निर्देशानुसार की गई है थाना मौरावां हेड कांस्टेबल सज्जाद अली  कांस्टेबल रोहन वही डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों को करोना वायरस महामारी बचाव हेतु लगातार प्रयास में लगे हैं। वही जनपद उन्नाव क्षेत्र हिलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर से आए हुए प्रवासियों की संख्या लगभग 1500 हुई जो जांच की प्रक्रिया निरंतर चल रही है स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  शायनदा जफर ,चिकित्सा अधिकारी आयुष डॉक्टर नीरज लता ,फार्मेसिस्ट डॉ विनोद कुमार, आशीष वार्ड बॉय ,नरेश वार्ड बॉय पूरे स्टॉप सहित उपस्थिति रहे।
डॉ शायन्डा जफर द्वारा बताया गया प्रवासियों को चेकअप करके जागरूक कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जैसे बुखार आना खांसी आना सांस लेने में दिक्कत खराश व अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को स्क्रीन करके अलग अलग किया जा रहा है जो इस बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें जिला उन्नाव रिफर जांच के लिए के लिए भेजा जा रहा है एक पर्चा बनाकर प्रवासियों को घर भेजा जा रहा है साथ में टोल फ्री नंबर 0515 -2840512 भी दिया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि ब्लॉक क्षेत्र के हर गांव में आशा बहू द्वारा भी चेकअप की व्यवस्था की गई है आप हर रोज चेकअप करवा सकते हैं ज्यादा दिक्कत होने पर अपने ग्राम प्रधान व आशा बहू द्वारा सूचित जरूर करवाएं और कम से कम 15 दिन घर से बाहर ना निकले साफ सफाई का विशेष ध्यान दें खाने पीने में सफाई का ध्यान रखें हाथों को दिन में 7,8 बार धोएं और लोगों से 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें मुंह में मास्क रुमाल व गमछा का प्रयोग करें तभी हम इस करो ना जैसी महामारी से बचने में कामयाब हो पाएंगे हालांकि सबसे बड़ा उपचार यही है कि आप अपने घर में ही रहे तभी हम करोना जैसे महामारी से जंग जीतने में कामयाब हो पाएंगे अगर हमने इन बातों का ध्यान नहीं दिया तो शायद आने वाला समय बहुत भारी पड़ सकता है जिसके बचाव हेतु कोई उपकरण नहीं होगा प्रवासियों को जागरूक कर दिए निर्देश।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने