Top News

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंदों को राहत सामग्री प्रदान की गई

आज दिनांक 3 मई 2020 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंदों को राहत सामग्री प्रदान की गई व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल जी के आवाहन पर प्रदेश के जनपदों में व्यापार संगठन के द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है तिलक नगर में व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक बिसारिया के आवास पर जरूरतमंदों को राहत सामग्री प्रदान की गई कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्य रूप से बृजेश शुक्ला प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने कार्यक्रम की शुरुआत कर जरूरतमंदों को राहत सामग्री दी बतौर मुख्यातिथि भूपेश अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि के साथ में प्रदेश मंत्री व्यापार संगठन संतोष शर्मा (लल्ला) सुरेश मिश्रा संरक्षक प्रेस क्लब भूरे चौबे मीडिया प्रभारी विक्रांत दुबे फिल्म डायरेक्टर विशाल त्रिवेदी जिला महामंत्री व्यापार संगठन के लोग मौजूद रहे लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों को राहत सामग्री प्रदान की गई आगे और भी संगठन के आवाहन पर हम लोग जरूरतमंदों को सामग्री पहुंचाते रहेंगे। सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अब कोई भी गरीब न भूखा सोएगा ना भूख से मरेगा क्योंकि माननीय नरेश अग्रवाल जी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं इस उद्योग व्यापार संगठन में हर गरीब के घर में सामग्री पहुंचाने का संकल्प दिलाया है और यह भी बताया है कि जरूरत पड़ने पर व्यापार संगठन गरीबों के साथ व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बना रहेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने