Top News

मजदूर ने ग्रह क्लेश के चलते लगाई फाँसी जाने क्या रहा कारण.....

उत्तर प्रदेश न्यूज़21/कानपुर देहात
कस्वा रसूलाबाद के वार्ड नम्बर 9 निरालानगर निवासी कौशल पुत्र छिद्दू 28 वर्ष ने धोती के सहारे पुराने गिरे मकान में धन्नी से फाँसी लगा अपनी जीवन लीला खत्म करली 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कौशल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का  पेट भरता था लेकिन मजदूरी करके जो बजी लाता था उसकी वह शराब में खर्च कर देता था इसी के चलते पत्नी पप्पी ने कई बार मना किया तो वह नहीं माना जिसके चलते कई बार घर मे झगड़ा भी हुआ करता था आये दिन के झगड़े के चलते मृतक ने अपनी पत्नी  के चरित्र पर भी शक करने लगा जो परिवार में एक विवाद का हिस्सा बन गया इधर कोरोना जैसी महांमारी के चलते लगे लाकडाउन में मजदूरी भी नहीं मिल पा रही थी जिसका एक कारण बना तो आर्थिक तंगी के चलते उसने आत्म हत्या ही करना उचित समझा जिसके चलते वह अपने दो बच्चे ऋतिक व अनुष्का जो कि जुड़वा ही पैदा हुए थे व अपने परिवार को छोड़ कर वह चला गया वहीं बूढ़ी माता छुन्नी देवी व पिता छिद्दू का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक अपने 9 भाइयों में चौथे नंबर का बताया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने