Top News

कोविड 19 में संजय भाटी मंडल अध्यक्ष, योगेंद्र भाटी कैलाशपुर भाजपा के द्वारा गांव नईबस्ती व खेड़ा धर्मपुरा में संचालित मोदी जी योगी जी रसोई।

ब्यूरो चीफ- मनोज तोमर /उत्तर प्रदेश न्यूज 21
 गौतमबुधनगर ..दादरी विधानसभा 62 के दादरी देहात मंडल भारतीय जनता पार्टी की "मोदीजी योगी जी" रसोई गांव नई बस्ती में नरेंद्र शर्मा के निवास पर व दूसरी रसोई गांव खेड़ा धर्मपुरा में संजय दत्त शर्मा  के निवास पर दिनांक 27 मार्च 2020 से मंडल अध्यक्ष संजय भाटी  व योगेंद्र भाटी  कैलाशपुर की  देखरेख में चल रही है।  देहात मंडल भाजपा की इन दोनों रसोई से दादरी तहसील में रोजाना श्रीमान तहसीलदार राकेश जयंत  को 500से600 पैकेट गरीब बेबस मजबूर और जरूरतमंद लोगों के लिए दिए जा रहे हैं। आज दिनांक 5 मई 2020 को 580 पैकेट भोजन तहसीलदार साहब को दिया है।   जिसमें दादरी देहात मंडल कार्यकर्ता व पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता  योगेन्द्र भाटी  केलाश पुर किसान यूनियन अंबावता के तहसील अध्यक्ष  राजकुमार रूपवास  नरेश कौशिक मंडल उपाध्यक्ष, रामेंद्र भाटी महामंत्री, राजकुमार शर्मा मंत्री, नरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष, भिकारीसिंह उपाध्यक्ष, जय वीर सिंह मंत्री,  राहुल भाटी उपाध्यक्ष,  वीरेंद्र भड़ाना, जफर रिजवी,  नरेश भाटी मंत्री, गंगा शरण शर्मा, गौरव वशिष्ठ, एडवोकेट चमन पाल भाटी, मास्टर अचल भाटी,  संजय दत्त शर्मा  उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने