Top News

जनपद में आवश्यक दुकाने सुबह 07 बजे से 02 बजे तक खुलने की अनुमति।

उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता
 औरैया :-आज दिनांक – 02.05.2020 को जिलाधिकारी महोदय औरैया अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुश्री सुनीति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार औरैया में कल दिनांक 03.05.2020 से प्रारम्भ हो रहे तीसरे लॉकडाउन में जनपद औरैया को ऑरेन्ज जोन में रखा गया। जिसमें आवश्यक वस्तुओं की दुकानो को खोलने की सहूलियत प्रदान की गई है।जिसमें आवश्यक दुकाने सुबह 07 बजे से 02 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। तथा सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई है, कि बिक्री के दौरान सामाजिक दूरी, व भीड़ एकत्रित न होने दे यदि ऐसा पाया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। तथा सभी को मास्क को पहनना अनिवार्य किया गया है। तथा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अन्य राज्यों से प्रवासी कामगारों के आगमन के पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा उनकी स्क्रीनिंग करायी जायेगी। स्क्रीनिंग में किसी भी प्रकार के लक्षण पाये जाने पर उस व्यक्ति को क्वारंटाइन में रखा जायेगा,यदि जांच कराने के पश्चात वह संक्रमित पाया जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा। व बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को 21 दिन के होम क्वारंटाइन में भेजा जायेगा। गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी महोदय औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया, मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय औरैया,  उप जिलाधिकारी महोदया औरैया तथा समस्त क्षेत्राधिकारी औरैया,समस्त अधिशासी अधिकारी औरैया मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने