Top News

यूपी में कोरोना LIVE: आगरा में आज 17 नए केस मिले, कुल 2252 संक्रमित, 43 मौतें

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को 17 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या कुल 496 पहुंच गई है। शुक्रवार को केजीएमयू से आई रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है। एसएन मेडिकल कालेज और जालमा संस्थान की रिपोर्ट आना बाकी है। सहारनपुर में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह को पांच और नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 172 हो गई है।
यूपी में गुरुवार को 89 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे
यूपी में गुरुवार को 89 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इसमें आगरा में सबसे ज्यादा 46 मरीज मिले थे, जिसके बाद वहां मरीजों की संख्या बढ़कर 479 हो गई। गुरुवार तक अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2230 हो गई थी। 41 मरीजों को ठीक होने के कारण डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 551 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। अमरोहा, आगरा बरेली व गाजियाबाद में एक-एक मौत हुई है। प्रदेश में मृतकों की संख्या 43 हो गई है। 
सारउत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को आगरा में 17 और सहारनपुर में पांच नए संक्रमित मिले। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2252 हो गई। जबकि 43 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक कुल 551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश में कोरोना सा जुड़ेा हर अपडेट...

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने