Top News

"कौन बनेगा कोरोना वारियर" (KBCW) कार्यक्रम के विजेता होंगे पुरस्कृत - प्रबन्धक अक्षय पाण्डेय


उत्तरप्रदेश न्यूज़21
कोरोना आपदा से बचने के लिए घोषित लॉकडाउन में बच्चों को व्यस्त रखने के लिए सहार कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में चलाए गए कार्यक्रम "कौन बनेगा कोरोना वारियर" के विजेताओं को जुलाई माह में सम्मानित किया जाएगा । यह बात प्रबन्धक अक्षय कुमार पाण्डेय ने कही । भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा द्वारा एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक बच्चों द्वारा घर बैठे प्रेषित वीडियो के माध्यम से संचालित किए गए कार्यक्रम केबीसीडब्लू के अंतर्गत दैनिक विषय पर निर्धारित कुल 14 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम संयोजक एवं भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा द्वारा कार्यक्रम के कुशल संचालन की सराहना करते हुए श्री पाण्डेय ने बताया कि लॉकडाउन में घर बैठे बच्चों द्वारा पूरी मेहनत और लगन से प्रतिभाग किया गया । अभिभावकों का सकारात्मक सहयोग मिला ।परिणामस्वरूप बच्चों के 400 से अधिक वीडियो प्राप्त हुए । जिनका मूल्यांकन करके विजेताओं को जुलाई माह में "कोरोना वारियर" के खिताब से नवाजा जाएगा ।
श्री पाण्डेय का कहना है कि विद्यालय के सभी शिक्षक अध्ययनरत बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सदैव से दृढ़संकल्पित हैं । अतः लॉक डाउन से नए शिक्षा सत्र में पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए बहुत जल्द बच्चों के अभिभावकों से उनके व्हाट्सएप नंबर प्राप्त किए जाएंगे और व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा क्लास वाइज ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी । इसी के साथ अन्य शैक्षिक, सामाजिक और वैज्ञानिक गतिविधियों का भी ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा घोषित द्वितीय चरण के लॉकडाउन में 3 मई तक सभी से अपने घरों में रहने की अपील की है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने