रिप्रोर्टर धर्मेन्द्र यादव यूपी न्यूज -21
कंचौसी :लॉक डाऊन के चलते गुटखा सिगरेट पान मसाला बिक्री का धंधा थामे नही थम रहा है।दूकानदार निडर होकर गुपचुप तरीके से बेंचने से बाज नही आ रहे है।नशे के आदी लोग इसे किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर है, नगर के दूकानदार अपने घरों में बुलाकर ग्राहकों को चार गुने रेट में गुटखा की बिक्री कर रहे।इस गोरख धंधे में प्रतिदिन चोरी छिपे लाखो रुपये की कालाबाजारी कर बिक्री की जा रही है।लॉक डाऊन के बाबजूद भी बड़े दूकानदार सुबह या रात्रि के दौरान बिक्री कर रहे है।वही कस्बे की स्थानीय पुलिस इस धंधे में अंजान बनी हुई है।कस्बे के लोगो ने बताया कि पांच रुपये वाला गुटखा बीस रुपये में बिक्री किया जा रहा है।जिससे कस्बे की जनता में आक्रोश भी व्याप्त है।जबकि शासन द्वारा गुटखा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है।इसके बाबजूद भी बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है।और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक भी नही है। नगरवासियो का कहना है।कि इस गोरख धंधे में लिप्त लोगो के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।वही पुलिस को गुटखा की कालाबाजारी करने वालो पर पैनी नजर रखनी चाहिए।सवाल यह उठता है कि कस्बे में गुटखा कहाँ से उपलब्ध हो रहा है। जब सरकार द्वारा इस पर प्रतिबंध है तो माल कहाँ से आ रहा है।सूत्रों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है।कि कस्बे में गुटखा की बिक्री बड़े जोरो पर है।लेकिन चुपचाप व गोपनीय तरीके से आपूर्ति हो रही है।कस्बे में दो पुलिस चौकियां होने के बाबजूद गुटखा की कालाबाजारी पर कोई अंकुश नही लग पा रहा है।इस संबध में चौकी इंचार्ज रामप्रकाश व रंजीत सिंह ने बताया कि कस्बे में गुटखा नही बिकने दिया जाएगा।पकड़े जाने पर सीधे कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know