Top News

मेरा प्रयास कोई गरीब भूखा ना रहेराजकुमार सक्सेना

 उत्तर प्रदेश न्यूज 21 संवाददाता अवधेश शर्मा
 औरैया। इस महामारी कोरोना वायरस देशव्यापी लाकडाउन में किसी भी जरूरतमंदो को मुसीबतों का सामना न करना पड़े इसके लिए नगर के सूरज मोटर्स के प्रोपाइटर राजकुमार सक्सेना व उनके सहयोगियों द्वाराबढ़े हाथ थम नही रहे हैं वह जरूरतमंदो की मदद का सिलसिला लगातार 
जारी किए हैं 
राजकुमार सक्सेना सूरज मोटर्स एवं उनके सहयोगियों द्वारा 22 मार्च से लेकर 900 अधिकार पत्रों का वितरण किया जा चुका है जिसमें 5 किलो आटा,3 किलो चावल,2 किलो दाल एवं अन्य सामग्री विधवा,बेसहारा ,गरीब,अनाथ  लोगों को दी जा रही है राजकुमार सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक मोहललौ में हमारे सहयोगी द्वारा अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं वार्ड सभासदों द्वारा भी सहयोग लिया जा रहा है कोई भी गरीब भूखा ना रहे इसके लिए हमारा प्रयास लगातार जारी हैं, इस मौके पर राजकुमार सक्सेना, कमल वर्मा,,मनीष गुप्ता, गोपाल दुबे,मोहम्मद बबलू , अखिलेश सक्सेना, रत्नेश पोरवाल,अशोक गुप्ता, आनंद पोरवाल,विकास सक्सेना सहित कई सहयोगी मौजूद रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने