Top News

महंगा सामान बेचने वालों की खबर लेने अबकी बार छात्रा बनकर पहुंची एसडीएम

 संवाददाता:-अभिलाष दीक्षित उत्तर प्रदेश न्यूज21
मोहनलालगंज लखनऊ :-गरीब महिला बनकर मोहनलालगंज की एसडीएम दो बार छापेमारी कर चुकी हैं। ऐसे में दुकानदार भी सतर्क हो गए हैं।
 अबकी बार एसडीएम पल्लवी मिश्रा ने नया गहरे रंग का सलवार सूट पहना और छात्रा बनकर निगोहां पहुंच गईं। दुकानदार उनको पहचान ही नहीं पाए। फिलहाल तीन दुकानदारों को महंगी दाल बेचने पर चेतावनी दी गई है।
एसडीएम ने निगोहां बाजार से 500 मीटर पहले ही गाड़ी छोड़ दी। इसके बाद वह पैदल काफी दूर चलीं। एक किराना की दुकान पर पहुंच कर अरहर की दाल का दाम पूछा।
दुकानदार ने 100 रुपए बताया। इसके आगे दूसरी दुकान पर पहुंची तो उसने भी दाल का दाम इतना ही बताया जब एसडीएम ने पैक करने को कहा तभी दुकानदार का एक रिश्तेदार पीछे से हांफता हुआ आया।दुकानदार से धीरे से कुछ कहा तो वह हड़बड़ा गया। कहा दाम का पक्का नहीं है पूछ कर बताता हूं। इस पर एसडीएम ने कहा कि ठीक ठीक दाम बताओ घर पर भी बताना है इसलिए पर्चा बना दो। तब तक दुकानदार समझ चुका था कि कोई अधिकारी हैं। माफी मांगने लगा। एसडीएम ने छह दुकानों का निरीक्षण किया। जिन्होंने आवश्यक वस्तुओं की ज्यादा कीमत बताई उनको सख्त चेतावनी दी है। यह भी कहा कि दोबारा पता चला तो एफआईआर दर्ज होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने