Top News

कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया जमौली का ब्रहमदेव मेला चैत्र पूर्णिमा पर कंचौसी मेले में रहेगा सन्राटा।

सैकड़ों  बर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।
रिप्रोर्ट : धर्मेन्द्र यादव यूपीएन21कंचौसी/औरैया*
चैत्र पूर्णमा पर हर बर्ष लगने वाला ज़िले का प्रसिद्ध बाबा ब्रहम्मदेव महाराज जमौली का विशाल मेला इस बर्ष कोरोना माहमारी से लाकड़ाउन की भेंट चढ़ गया। यह इतिहास में पहली
बार होगा जब लाखों श्रदालुओं की आस्था के केन्द्र पर सन्राटा छाया रहेगा। मेला न लगने की बजह से क्षेत्रीय जनता मायूस है और कोरोना बीमारी को  कोश रही हैं।

प्रदेश के मुख्य मेलों में स्थान रखने वाला  ज़िले  के गांव जमौली कंचौसी में  औरैया  लहरापुर रोड पर तीन दिन तक चलने वाला  चैत्र पूर्णिमा दिन बुधवार यानि कल  ब्रहमदेव मंदिर का  मेला इस वर्ष कोरोना बीमारी और लाकडाउन के चलते आयोजित नही किया जा रहा है  यह अब तक सैकड़ों साल के इतिहास मे  पहली बार हुआ है  जहां लाखों की संख्या मे भक्त  दर्शन  करने के साथ जवारे चढ़ाने आते थे। जहां आसपास के अलावा औरैया, इटावा,  कानपुर देहात , जालौन, कनौज,फर्खाबाद कानपुर नगर आदि जिलो के साथ मध्य प्रदेश से बस ,  टैक्टर आदि साधनों से मेले में श्रदालु भारी संख्या में आते हैं ।


 फोटो
 ब्रहमदेव  मेला जमौली  आयोजित न होने के कारण मंदिर परिसर मे पसरा  सन्नाटा ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने