Top News

असहाय ,गरीबो को राहत सामग्री कृषि राज्य मंत्री ने वितरित की

क्रासर । 5 अप्रेल को रात 9 बजे घर के दरवाजे पर रोशनी करने की भी अपील 
 अमित चतुर्वेदी
औरेया ।  जनपद औरैया की विधानसभा दिबियापुर क्षेत्र अछल्दा में शुक्रवार को  गरीब असहाय लोगों को उनके घर पर जाकर  राहत सामग्री आटा चावल दाल के पैकेट  कृषि राज्य
मंत्री उप्र  लाखन सिंह राजपूत ने उपलब्ध कराए । और ग्रामवासियों से लोकडाउन का पालन कर घर से बाहर न निकलने की बात कही । मालूम हो कि कृषि राज्य मंत्री लोकडाउन होने पर अपने विधानसभा क्षेत्र में बराबर राहत सामिग्री बाट रहे है । उनका कहना है कि लोकडाउन होने तक वह बराबर क्षेत्र में गरीबो की मदद करने की बीड़ा उठाया है । वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 5 अप्रैल  देश के सभी 130 करोड़ देशवासियों को रात 9 बजे ,9 मिनट लाइटें बन्द करके घर के दरवाजे या बॉलकनी पर,मोमबत्ती, दिया,टॉर्च या मोबाईल की लाईट जलाने का  पूरे प्रदेश सहित जनपदवासियों  को आह्वान किया । इस अवसर पर प्रमोद राजपूत मौजूद रहे ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने