Top News

लाकड़ाउन में घंटो बिजली कटौती से जनता परेशान।

धर्मेंद्र यादव उत्तर प्रदेश न्यूज21
कंचौसी /औरैया लाकड़ाउन में बिधुत सप्लाई नियमित करने के निर्देशों के बावजूद कंचौसी सब स्टेशन के अधिकारियों कर्मचारियों के हीलाहवाली के चलते ड़े नाइट में घंटो बिजली कटौती से जनता परेशान है। इससे आटा चक्की और रात को लोंगों की नींद हराम हो गई है।

बिधुत सप्लाई के शासन द्रारा घोषित शेड़ूल को नजरअंदाज करके सब स्टेशन कंचौसी के कार्मिक दिन और रात में कई कई घंटे कटौती कर रहे हैं। बिजली कटौती से  लघु उधोगों और रात को गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से जनता की नींद हराम हो गई है।
क्षेत्र के कस्बा कंचौसी बाजार कंचौसी गांव बिहारीपुर जमौली चन्द्रपुर चमरौआ ढिकियापुर घसा पुर्वा प्रतापुर  दोही प्रसाद पुरवा बिनपुरापुर सूखमपुर बिझाई करौधा अड्डा आदि तमाम गांवों के लोंग बिधुत कटौती से परेशान है।लोंगों ने ज़िले के वरिष्ठ अधिकारियों से बिधुत सप्लाई नियमित करने की मांग की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने