अमित चतुर्वेदी औरेया
दिबियापुर । भारत में लॉकडाउन के पश्चात् से ही देश भर में जरूरतमंद परिवारों के लिए लगातार राशन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में एनटीपीसी की नैगम सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत हमारी परियोजना एनटीपीसी औरैया भी इसमें अपनी अहम् भूमिका निभा रही है। शुक्रवार को औरैया परियोजना की जागृति महिला मंडल के सहयोग से अध्यक्षा, सीमा कौशिक द्वारा सदस्याओं की उपस्थिति में जमुहाँ गाँव के ग्रामीणों के वितरण हेतु कुल 125 पैकेट राशन एवं खाद्य सामग्री भेजी गयी। उक्त राशन पैकेटों का वितरण जिला एवं पुलिस प्रशासन की निगरानी में पंचायत प्रधान एवं एनटीपीसी के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत जमुहाँ से संबंधित जरूरतमंदों को किया गया, जिसमें 05 किलो आटा, 02 किलो चावल, एक किलो अरहर दाल तथा एक किलो नमक सम्मिलित हैं। हमारी परियोजना सी.एस.आर. कार्यों के अंतर्गत भविष्य में भी जरूरतमंदों के सहायतार्थ तत्पर रहेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know