उत्तर प्रदेश न्यूज21
कोरोना जैसे गंभीर वायरस के बाद भी गैर जनपदों में हो रहा भूसे का व्यापार।
कोरोना जैसी गंभीर वायरस की वजह से एक तरफ जहां पूरे देश लॉक डाउन कर दिया गया ,वही दूसरी तरफ क्षेत्र में इन दिनों जमकर पुलिस संरक्षण में भूसे का व्यापार जोरो पर है ।जनपद में लॉक डाउन होने के बाबजूद किसानो का भूसा होने का हवाला देकर भूसा व्यापारी बड़े पैमाने पर दूसरे जिलो में भूसा सप्लाई कर रहे है ,
सहायल असू मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर इनदिनों टेक्टर की ट्राली भूसे से लदी खड़ी रहती है जिनका पुलिस संरक्षण में रात के समय सफर शुरू होता है ,वही दूसरी ओर प्रशासन की सख्ती के बाबजूद गैर जनपदों में भूसे लदे टैक्टरों का लगातार आवागमन चालू है क्षेत्र में अधिकतर भूसे का व्यापार गैर जनपद आगरा ,अलीगढ़, फिरोजाबाद ,से होता है ,जबकि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आगरा से अधिक सामने आए है ।गैर जनपदों में आवागमन के दौरान कोरोना संक्रमण फैलने का लगातार डर बना हुआ है ,वही व्यापारी पुलिस के मिलकर लॉक डाउन की धज्जियां उड़ा रहे है ,जबकि सहायल पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद भी अनजान बनी हुई है ,सहायल पुलिस की ये ढील कही क्षेत्र के लोगो को भारी न पड़ जाए ,लॉक डाउन के क्षेत्र से भूसा तस्करी चर्चा का विषय बना हुआ है ,इस संबंध में सहायल थानाध्यक्ष पप्पू सिंह से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया ,।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know