Top News

जरूरतमंदों का ख्याल रखने के लिए निरंतर प्रयासरत:अशोक भाटी

गौतम बुधनगर :-मनोज तोमर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश न्यूज21
नोएडा।भारतीय किसान यूनियन के बिसरख ब्लॉक के अध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा कई दिनों से निरंतर नोएडा के सलारपुर गांव के शिव मंदिर में भूखे व जरूतमंद लोगों को खाना खिलाया जा रहा है।लॉकडाउन की वजह से यहा एक ओर
गरीब भूख से व्याकुल नजर आते है वही दुसरी ओर अशोक भाटी जैसे व्यक्ति लोग रोज गरीबों को भोजन कराके गरीबों की दुआओं ले रहे है।आपको बता दे कि आज अशोक भाटी द्वारा लगातार 23 वां दिन सलारपुर गांव के शिव मंदिर में हजारों जरूरतमंदों को खीर पूरी सब्जी का भोजन कराया गया।खाना खिलाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के बिसरख ब्लॉक के अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं लेकिन हमें धैर्य और हिम्मत बनाये रखना है।इस संकट की घड़ी में सभी को अपने आस पास जरूरतमंदों का ख्याल रखना होगा ताकि कोई भूखा ना रहे।उन सभी लोगों को साधुवाद देता हूँ जो लगातार जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं।आगे कहा कि जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा सभी के सहयोग से आगे भी जारी रहेगी।हमारा सौभग्य है कि इस संकट की घड़ी में किसी के काम आ सके।इस अवसर पर अशोक भाटी,सुभाष भाटी नेताजी(अध्यक्ष भाकियू),अनिल भाटी(पत्रकार),सुरेन्द्र गुर्जर,मनोज त्यागी(भाकियू अध्यक्ष),राजीव भाटी,गौरव भाटी,रविद्रं भाटी,उमेश चंद भाटी,कृष्ण भाटी, सिहराज गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर,अनिल भाटी, नवीन भाटी,निखिल चौधरी,अनुज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने