अमित चतुर्वेदी दिबियापुर
औरेया । कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों की आर्थिक मदद के लिए शिक्षक संगठन यूटा लगातार मदद कर रहा है।अब संगठन ने पहले से ही जिले के गरीब, दिव्यांग व असहाय लोगों को भोजन व राशन उपलब्ध करा रहे समाजसेवी संवेदना ग्रुप को ग्यारह हजार की राशि सौंपी।
संवेदना ग्रुप के प्रमुख सक्षम सेंगर को निःशुल्क भोजन प्रसादम के लिए ग्यारह हजार की राशि सौंपते हुए यूनाइटेड टीचर्स असोसियशन जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने कहा कि त्रासदी से उभरने तक संगठन द्वारा उन सभी संभव तरीकों से मदद की जाती रहेगी जहाँ से जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद पहुंचती रहे।वह इस दौरान अपने शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करते हैं जो बराबर इस समय लोगों की मदद को तत्पर हैं।जिला महामंत्री आलोक बाबू गुप्ता द्वारा बताया गया कि यूटा द्वारा प्रशासन व राज्यमंत्री सहित एक लाख ग्यारह हजार की मदद की जा चुकी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know