Top News

औरैया जिले के परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण पद्धति जोर पकड़ रही

घनश्याम सिंह समाचार संपादक
औरैया:जिला बेसिक अधिकारी एस०पी० सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी यू० पी० सिंह के कुशल निर्देशन में औरैया जिले के विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण पद्धति  जोर पकड़ रही है।।
 जैसा कि सर्वविदित है कि कोविड 19 के कारण विद्यालय बंद चल रहे हैं, इस दौरान बच्चे घर पर शिक्षा प्राप्त करते रहें, इसको ध्यान में रखते हुए उ०प्र०बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आकशवाणी, दूरदर्शन, कंम्यूनिटी रेडियो एवं व्हाट्सएप के माध्यम विभिन्न कार्यक्रम जैसे-मीना की दुनिया, आओ अंग्रेजी सीखें,  फुल ऑन निक्की, गतिविधि पोस्टर इत्यादि   शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण/ किया जा रहा है,इधर ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था संचालन के लिए शिक्षक वॉट्सएप,फेसबुक व एस०एम०एस० के माध्यम से छात्रों को शिक्षण प्रदान कर रहे हैं,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहलोलपुर के इ०प्र०अ० सुनील दत्त राजपूत व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसहा, विकास खंड सहार की सहायक अध्यापिका नीलम वर्मा द्वारा उनके  स्टाफ व अभिभावकों के सहयोग से नित्य प्रतिदिन ऑनलाइन शिक्षण कार्य के साथ वर्क शीट द्वारा मूल्यांकन कार्य भी किया जा रहा है।
सामाजिक दूरी बरकरार बनाए  रखने के लिए कक्षा 6से8 तक प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।
जिले के यह प्रथम दो विद्यालय हैं जहां कक्षा में प्रवेश हेतु वैकल्पिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है जहां लिंक पर क्लिक करके सिर्फ एक मिनट में निःशुल्क प्रवेश पाकर विद्यार्थी  अगली कक्षा का पठन पाठन कर अपने आपको अपडेट रख सकते हैं, 
एस०आर०जी० सुनील दत्त राजपूत ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं (डिजिटल क्लासेस,प्रशिक्षित व अनुभवी शिक्षकों के द्वारा शिक्षण कार्य, थर्ड पार्टी द्वारा त्रिमासिक विद्यार्थी आंकलन मूल्यांकन,क्रियाशील पुस्तकालय,नियमित खेलकूद का आयोजन,प्रभावशाली प्रातःकालीन सभा का आयोजन जिसमें प्रतिदिन दो अभिभावकों का सम्मिलित होना आवश्यक,गणित व विज्ञान की प्रायोगिक कक्षाएं,निःशुल्क किताबें,गणवेश, जूते, मोजे,स्वेटर,प्रत्येक सोमवार व माह के अंतिम गुरुवार को ताजे फल,प्रत्येक बुधवार को प्रति छात्र 150मिलीलीटर दुग्ध,स्वादिष्ट एमडीएम, विद्युत,प्रत्येक कक्षा कक्ष में पंखे, इन्वर्टर, बालक बालिकाओं के लिए प्रथक-प्रथक शौचालय, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था,नियमित स्वास्थ्य परीक्षण आदि) से ओतप्रोत है उनके विद्यालय,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसहा में प्रवेश पाने के लिए निर्धारित लिंक पर क्लिक करें,
 एवं
पूर्व माध्यमिक बहलोलपुर सहार में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करें।।
फ़ोटो:छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करते शिक्षक सुनील दत्त व शिक्षिका नीलम वर्मा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने