समाचार संपादक घनश्याम यादव उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:ग्राम पिपरौली शिव में सम्भ्रांतजनों ने कार्यप्रणाली से खुश होकर याकूबपुर चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार को सम्मानित किया"कोरोना" महामारी में अपने घर परिवार से दूर व जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाने के लिए लॉक डाउन व सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान कर रहे हैं ऐसा ही नजारा थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरौली शिव में देखने को मिला जहां याकूबपुर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार व अन्य स्टाफ का क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में सहार मंडल के कोषाध्यक्ष अंकुर चतुर्वेदी( रामजी) उपाध्यक्ष जय प्रकाश अवस्थी,अंकित तिवारी (पत्रकार) ओम प्रकाश वर्मा वीरेंद्र कुशवाहा, विवेक कुमार, संतोष शर्मामुलायम कुशवाहा तथा कई ग्रामवासी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, इस मौके पर पिपरौली शिव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीनदयाल वर्मा भी मौजूद रहे।।
फ़ोटो:चौकी इंचार्ज को सम्मानित करते संभ्रांतजन

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know