Top News

*बांकेबिहारी सामाजिक संस्था द्वारा निर्धन परिवारों को वितरण की गई खाध्य सामग्री*

रिप्रोर्टर÷ धर्मेन्द्र यादव यूपी न्यूज 21/*कंचौसी(औरैया)*
पूरे देश मे लॉक डाऊन के चलते निर्धनों असहाय परिवारों को जहाँ  भोजन सामग्री उपलब्ध नही हो पा रही है।इन परिवारों की दशा बेहाल हो चुकी है।इनके रोजमर्रा के कमाने खाने के धंधे बंद हो चुके है।जिस कारण इन परिवारों के सामने आर्थिक
संकट पैदा हो गया।कस्बे की बांके बिहारी इंटरप्राइजेज संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम यादव टोनूने इन घरो में जाकर हाल चाल लिए और इन परिवारों की दशा देखकर उनके आंखों में आंसू झलक पड़े।और तुरन्त अपनी टीम को बुलाकर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए कंचौसी बान बाजार,महिपाल पुर्वा  रानेपुर में पहुंचकर करीब 100 निर्धन परिवारों को साबुन ,तेल चीनी आटा, नमक दाल सैनीटाइजर  निशुल्क वितरण की जैसे ही इन परिवारों के सामने टीम पहुंची तो उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ गयी।इस महान कार्य के लिए कस्बे वासियो द्वारा सराहना भी की गई। यदि इसी प्रकार सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय समय पर निर्धन परिवारों को राहत मिलती रहे तो यह देश हित व मानवता के लिए नेक कार्य होगा।इसी तरह समस्त संस्थाओं को निर्धनों के प्रति अपनी सकारत्मक सोंच के साथ आगे आना चाहिए।खाध सामग्री वितरण के समय मयंक सविता,टुनटुन ठाकुर आदि मौजूद थे तथा टेक्सी चालक अनन्त सिंह ने अपनी टेक्सी द्वारा घर घर जाकर खाध सामग्री वितरण में भरपूर सहयोग किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने