Top News

जरूरतमंद महिलाओं को मास्क बनाने का रोजगार देती प्रीति गुप्ता ।

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
उरई (जालौन)।राष्ट्रीय नेतृत्व ,प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह एवम जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना के अवाहन पर विगत कई दिनों से जिलाकोषाध्यक्ष हरि किशोर गुप्ता रिप्पू और उनकी पत्नी श्रीमती प्रीती गुप्ता द्वारा घर घर तैयार करवाये जा रहे है फेस मास्क।इस कार्य में प्रीति गुप्ता द्वारा जो
महिलाएं अपनी रोजी रोटी घर पर सिलाई कर के चलाती थी उनको घर पर ही मास्क बनाने कि सामग्री उपलब्ध करा कर उनको प्रति मास्क मेहनताना देकर मास्क निर्मित करवाये जा रहे है।इन महिलाओं की इस लाकडाउन मे रोजी रोटी की तलाश भी खत्म हो रही और रोजगार भी मिल रहा है।तथा घर पर ही रहकर वो समाज की सेवा भी कर रही है। प्रीति गुप्ता इन मास्को को तैयार करवा कर अपने पति हरिकिशोर गुप्ता और उनकी टीम के सदस्यों के द्वारा और पार्टी परिवार के द्वारा जरूरत मंदो को वितरित करवा रही है।पार्टी पदाधिकारी डॉ गिरिश चतुर्वेदी और अरुण गुप्ता,जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा, नीरज दुबे आदि लोगों ने हरीकिशोर के आवास पर आकर अवलोकन किया और  उन महिलाओं का और प्रीति गुप्ता जी का आभार प्रकट किया।इस कार्य मे ब्रजकिशोर गुप्ता ,जय प्रकाश राजपूत,शिवम गुप्ता शिब्बू ,प्रिंस गुप्ता,अंकित तिवारी आदि लोग सहयोगी रहे।

*फ़ोटो-मास्क निर्मित करवाती प्रीति गुप्ता*

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने