Top News

एक भी कोरोना का केस रहा, तो लॉकडाउन खोलने की हालत में नहीं होंगे: यूपी सरकार


उत्तरप्रदेश:-अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी धर्मगुरुओं से बात की थी. इसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं ने भी इस बात को कहा कि एक साथ लॉकडाउन खोलना सही नहीं होगा. लगातार बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन खोला जाना संभव नही है.
लॉकडाउन खोलने पर माथापच्चीएक भी केस रहा तो लॉकडाउन नहीं खुलेगायूपी में कोरोना के 27 नए केस
यूपी सरकार ने कहा है कि अगर प्रदेश में कोरोना का एक भी केस रहा तो यूपी सरकार लॉकडाउन खोलने की हालत में नहीं होगी, क्योंकि इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा रहेगा और यूपी सरकार ये खतरा नहीं उठा सकती है. यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि लॉकडाउन खुलने की संभावना अभी नहीं दिख रही है.
लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अभी जहां पर भी मामले मिल रहे हैं उन इलाकों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा रहा है. लखनऊ के सदर और वाराणसी में पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है.

धर्मगुरुओं से संवाद का फायदा

अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी धर्मगुरुओं से बात की थी. इसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सभी धर्मगरुओं ने एक साथ कोरोना को खत्म करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि धार्मिक जगहों पर लोगों से अपील करवाई जाए इस तरह का भी सुझाव आया है. उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं ने भी इस बात को कहा कि एक साथ लॉकडाउन खोलना सही नही होगा. लगातार बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन खोला जाना संभव नही है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

यूपी सरकार कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है. इसके अलावा मोहल्लों में कोरोना वॉरियर्स बनाने का सुझाव आया है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का आंकड़ा देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि इस वक्त प्रदेश में कुल कोरोना के 305 केस हैं. उन्होंने कहा कि कल से आज तक मे 27 नए केसे बढ़े हैं. इसमे से 21 केस तबलीगी जमात के हैं. कुल 305 केसेस में से 159 मामले तबलीगी जमात से हैं.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने