उत्तरप्रदेश न्यूज़21 अमित चतुर्वेदी
सहार ( औरैया) । सवर्ण समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया।सम्मान के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी, संरक्षक डॉ विनोद त्रिपाठी, कोर कमेटी सदस्य योगेश तिवारी ने चौकी इंचार्ज सहार दिनेश शंकर चतुर्वेदी व समस्त चौकी
स्टॉफ का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में जहां आम आदमी अपने घरों में कैद है वहीं पुलिस कर्मी अपनी जान हथेली पर लेकर व्यवस्था सम्हाल रहे हैं।डॉ विनोद त्रिपाठी ने बताया कि इन विषम परिस्थितियों में देश पुलिस प्रशासन का कृतज्ञ है।पूर्व प्रधान जीवा सिरसानी व संगठन के कोर कमेटी सदस्य योगेश तिवारी ने कहा कि
पुलिस प्रशासन जहां एक ओर लॉक डाउन पालन करवा रहा है वहीं कोई भूखा न रहे उसके लिए भी जमीन स्तर पर कार्य कर रहा है। इन विषम परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन देवदूत की तरह आम जनमानस की रक्षा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know