धर्मेंन्द्र यादव कंचौसी : दिबियापुर थाना क्षेत्र के सहार व्लाक की नौगवां ग्राम पंचायत के मजरा सुन्दरपुर में बीमारी से पीड़ित युवक की सैफई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौंत हो गई। युवक काफ़ी दिनों से टी वी की बीमारी से पीड़ित था।सुन्दरपुर गांव का ग़रीब मजदूर राजेन्द्र सिंह (23 ) पुत्र स्व. विशुनदयाल कई महीनों से बीमार था जिसने कुछ समय पूर्व बाहर प्राईवेट आस्पताल में इलाज भी कराया लेकिन नशे का आदी युवक की तबीयत सही नहीं हो सकी। हालत बिगड़नें पर शनिवार को परिजनों की सूचना पर आशा नीता यादव ने युवक को एम्बुलेंस से औरैया ज़िला चिकित्सालय भर्ती कराया। गंभीर स्थिति होंने पर वहां से युवक को सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौंत हो गई।
टी वी की बीमारी से पीड़ित युवक की सैफई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौंत
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know