Top News

आपरेशन लाक डाउन,उल्लंघन पर हुई कार्यवाही दिये गये सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज 21 संवाददाता अवधेश शर्मा
  
  आज दिनांक 07,04,2020 को पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया सुश्री सुनीति द्वारा मय भारी पुलिस बल के साथ कोविड-19 के द्रष्टिगत जनपद में आपरेशन लाक डाउन के तहत भ्रमण कर नगर की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया द्वारा डयूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगणों को डयूटी व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया द्वारा लोगों से लाक डाउन का पालन करने व घरों में सुरक्षित रहनै की अपील की गई कहा गया कि बहुत ही अपरिहार्य स्थिति में ही घर से बाहर निकले बुजुरगो व बच्चो को किसी भी दशा में बाहर बिल्कुल न निकलने दें सभी लोग मास्क लगायें, फल,सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि फल,सब्जी का विक्रय मास्क लगाकर ही करें भ्रमण के दौरान पाया गया कि फुटकर विक्रेता फल ,सब्जी  मंडी   लेने जा रहे हैं जोकि पूर्णतः गलत हैं जबकि फुटकर फल, सब्जी उनके घरों में पहुँच रही है फल,सब्जी लेने मंडी में सिर्फ थोक विक्रेता ही जायें 
किराना स्टोर में सामान लेने के लिए लोग बार बार घरों से निकल रहे जोकि सही नही है एक बार में ही आवश्यक सामाग्री लें
इस 2 घंटे चले आपरेशन लाक डाउन के दौरान उल्लंघन करने पर औरैया पुलिस द्वारा 72 वाहनों का चालान किया गया रु0 5000 शमन शुल्क वसूल कर 10 बाइकें सीज की गई इस दौरान 12 लोगों के विरुद्ध लाक डाउन के उल्लंघन कानूनी कार्यवाही की गई है तथा 45 लोगों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया
    पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा लोगों से अपील की गई की गई की प्रशासन का सहयोग करें

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने