Top News

शीला किन्नर ने जरूरत मंदों को खाद्य सामग्री बांट कर बड़ों को दिखाया आइना*

घनश्याम सिंह समाचार संपादक 
औरैया: जनपद के याकूबपुर कस्बे में किन्नर शीला ने मानवता की मिसाल कायम करते व बड़ों को आईना दिखाते हुए लॉक डाउन से प्रभावित जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री प्रदान की।।
जनपद के याकूबपुर कस्बे के निवासी किन्नर शीला ने लॉक
डाउन के चलते गरीबों को खाद्य सामग्री जुटाने के लिए परेशान देखा तो उन्होंने  चेला खुशी राजू और मलखान के साथ कस्बे के जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री प्रदान की,कस्बे के अलावा शीला किन्नर ने अपने आवास पर भी जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री प्रदान कर मानवीय सेवा के लिए बड़ो को आइना दिखाया,कस्बा वासियों ने शीला किन्नर के समाजसेवा की सराहना करते हुए बताया कि कस्बे में कुछ एक समाजसेवियों को छोड़कर बड़े-बड़े लोगों व सफ़ेद पोशाक धारकों ने जरूरतमंदों की कोई फिक्र नहीं की है,इस मौके पर शीला किन्नर ने बताया कि वे आगे भी समाज के जरूरतमंदों की मदद करती रहेंगी,इससे उन्हें खुशी होती है,क्योंकि समाज की खुशी ही उनकी दौलत है।।फ़ोटो:जरूरतमंदों को सामग्री बांटती व वार्ता करती शीला किन्नर

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने