Top News

पीएम मोदी की इस 9 मिनट दीप जलाने की पहल से समस्त भारतवासियों मे एकता की भावना जगी -- लाखन सिंह राजपूत

अमित चतुर्वेदी 
दिबियापुर ।  उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री  लाखन सिंह राजपूत  ने  बीते रविवार को  अपने आवास  रामकृष्ण नगर   में रात 9 बजे 9 मिनट दीप जलाते  हुये  कहा कि कोरोना संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अपील
को पूरे 130 करोड़ देशवासियों ने माना और संकट की घड़ी में एकजुटता दिखाई । कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि धर्मिक दृष्टि से देखा जाए तो दीप का बड़ा ही महत्व है। हिंदू धर्म में दीप को आत्मा और ईश्वर का प्रतीक तक माना गया है  इस पूरे देश ने इस बात को बखूबी प्रदर्शित किया । उन्होने कहा कि इस कार्य ने कोरोना से जंग लड़ने में लोगों को नई ऊर्जा तो दिया ही, साथ ही जो लोग कई दिनों लॉक डाउन मे अपने घरों मे हैं ,उनके जीवन में भी सकरात्मक आयी। पीएम मोदी की इस अच्छी पहल से देश के 130 करोड़ भारतवासियों मे एकता की भावना जगी है। इस लड़ाई से लड़ने वाले योद्धाओं डॉक्टर, पुलिस आदि को बल मिला। हम सब एक है, यह संदेश एक दूसरे को मिला। साथ ही कोरोना संकट के इस काल में देश की साधारण जनता को आगे भी इस युद्ध में लड़ने की हिम्मत मिलेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने