गौतम बुध नगर मनोज तोमर ब्यूरो चीफ
नोएडा।कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये व उसके निमटने के लिए लगातार लोग अपने हाथ बढ़ा रहे है।इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के निवासी और जूनियर गोल्फ वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी ने ₹4,30,000 की धनराशि मंगलवार को पीएम केयर फंड को दान दी।अर्जुन भाटी इससे पहले एक लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा के जेपी गोल्फ कोर्स में रहने वाले अर्जुन भाटी ने अपने 8 साल के छोटे से करियर में अब तक 102 सम्मान प्रतीक हासिल किए।ये सारी ट्रॉफी और पदक उन्होंने शहर के लोगों,अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दे दिए।इसके बदले में न्यूनतम धनराशि देने का आग्रह किया। लोगों ने इन ट्रॉफी और पदक के सापेक्ष अपनी इच्छा से उन्हें पैसे दिए।जिससे ₹4,30,000 की धनराशि एकत्र हुई।अर्जुन भाटी ने बताया कि यह ₹4,30,000 की धनराशि उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड को दे दी है।आपको यह भी बताते चले कि करीब 10 दिन पहले अर्जुन भाटी ने कोरोना वायरस से फैली महामारी के खिलाफ चल रहे अभियान को आर्थिक मदद देने के लिए एक लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में भी दिए थे।अर्जुन भाटी की दादी ने अपनी एक साल की पेंशन करीब चार लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष को दी है।
अर्जुन के दादा द्वितीय विश्व युद्ध के भारतीय सैनिक रहे थे। वर्ष 2005 में उनकी मृत्यु हो चुकी है। अब उनकी दादी को भारत सरकार पेंशन देती है।अपनी एक साल की पेंशन उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष को दी है।इस तरह अर्जुन भाटी और उनकी दादी अब तक करीब 10 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष और पीएम केयर फंड को दे चुके हैं।अर्जुन ने कहा, मैंने 8 साल में देश-विदेश से 102 ट्रॉफी जीतकर कमाई हैं। ये 102 ट्रोफ़ी देश पर आए संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दीं। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये आज पीएम
केयर फंड में देश की मदद को दिए हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know